शुक्रवार, 19 जून 2026 | 19:16 ISTFollow us at:
LIVEताजा लाइव कवरेज

Haryana Rain News : आज हरियाणा के इन जिलों में आएगा तूफान और तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Haryana Weather News : हरियाणा में आज मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट देते हुए बताया है कि आज शाम तक कुछ जिलों में तेज बारिश होने वाली है। वहीं तूफान की भी आशंका जताई जा रही है।

6 अपडेट11 Jun 2026, 07:00 PM अंतिम अपडेटnfadmin लाइव डेस्क
Haryana Rain News
LIVE
Live Timeline

लाइव अपडेट 6

हरियाणा में जमके बरसे बदरा

हरियाणा में बीती रात को कई जिलों में काफी ज्यादा बारिश हुई है। जिसके कारण आज तापमान में काफी गिरावट है।

हरियाणा में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के लगभग जिलों में अगले दो घंटों में बारिश होने वाली है। जिससे तापमान में काफी गिरावट आने वाली है।

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में शाम छह बजे के बाद मौसम में काफी बदलाव आया है। देर शाम सिरसा, हिसार, रोहतक, फतेहाबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी आई है।

अगले तीन दिनों तक होगी तगड़ी बारिश

मगर शाम को मौसम बदलने से लोगों को दिन में बढ़ी गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ 10 जून को भी प्रदेश में एंटी साइक्लोन के चलते वर्षा होने की संभावना है और 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार तीन दिन तक वर्षा हो सकती है।

सिरसा, भिवानी में गिरे ओले

इसके चलते प्रदेश के चार जिले सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, चरखी दादरी में ओलावृष्टि हुई। इन जिलों में वर्षा के साथ हिसार और उत्तर हरियाणा के कई जिलों में वर्षा हुई। फतेहाबाद में वर्षा से पहले तेज आंधी भी चली। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को 14 जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया था।

सिरसा में मौसम

इस समय सिरसा में मौसम हलका बदलना शुरू हो गया है। आज शाम तक बारिश होने की संभावना है। वहीं दो दिन पहले मौसम में हलकी नर्मी देखने को मिली थी।