New Four Lane Highway : इस 4-लेन हाईवे से इन 6 शहरों के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए क्या-क्या होगा

NF Agro, New Delhi New Four Lane Highway : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) बरेली और हल्द्वानी के बीच 100 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएगा।
फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) पूरा कर लिया गया है। स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेज दी गई है।
बरेली से बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं होते हुए गुजरेगा बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे
बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे बरेली से बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं होते हुए गुजरेगा। जानकारी के लिए बता दें कि बरेली-हल्द्वानी के बीच पहले से भी फोरलेन हाईवे है। इससे अलग नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद कनेक्टविटी और भी अधिक मजबूत होगी।
दरअसल, हल्द्वानी को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। अब यह एक्सप्रेसवे पूरे प्रदेश को हल्द्वानी से जोड़ेगा।
हल्द्वानी से नैनीताल की दूसरी महज 35-40 किलोमीटर है जिससे सैलानियों की राह भी पहले के मुताबिक अब और आसान हो जाएगी।
4 हाईवे और 2 एक्सप्रेसवे एक दूसरे से होंगे कनेक्ट
बताया जा रहा है कि बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे फोरलेन का होगा। जरूरत के मुताबिक दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में छह लेन में विकसित किया जाएगा।
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-लखनऊ, बरेली-मथुरा, बरेल-नैनीताल, बरेली-पीलीभीत-सितारगंज और दिल्ली-नैनीताल हाईवे से भी सीधा कनेक्ट होगा।
इसी तरह यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को भी एक दूसरे से कनेक्ट करेगी।
वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि बरेली और कुमाऊं क्षेत्र का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध सदियों पुराना रहा है।
यह एक्सप्रेसवे केवल सड़क नहीं बल्कि दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बीच आर्थिक और सामाजिक विकास का नया सेतु साबित होगा। इससे पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।








