EPFO Interest Date : इस तारिख को PF खातों में आएंगे ब्याज के पैसे, जानिए अभी
EPFO Interest Date : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के सदस्य लंबे वक्त से अपने खाते में ब्याज…

NF Agro, New Delhi EPFO Interest Date : इसको तय हुए करीब 2 महीने का वक्त बीच चुका है लेकिन अभी तक यह रकम सदस्यों के खातों में रिफ्लेक्ट नहीं हुआ है।
ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर हमारा पैसा कब मिलेगा?
जानिए ब्याज का पूरा गणित?
मार्च 2026 के अंत में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि फाइनेंशियल 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% की दर से सालाना ब्याज दिया जाएगा।
वैसे श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भी 2 मार्च को इसके लिए सिफारिश कर दी थी। नियम के मुताबिक, यदि केंद्र सरकार इस सिफारिश को औपचारिक मंजूरी देती है और इसे आधिकारिक तौर पर नोटिफाई कर दिया जाता है, पैसा खातों में डालना शुरू कर दिया जाता है।
दरअसल, इस प्रक्रिया में कई सरकारी विभाग शामिल होते हैं, इसलिए इसमें थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है।
कब तक खाते में आएगें पैसे?
EPFO की और से अभी तक किसी फिक्स तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। यदि हम पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो सरकार करीब जून से सितंबर के बीच ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है।
असल में बीते साल भी ज्यादातर लोगों को जून और जुलाई के महीने में अपनी पासबुक में ब्याज अपडेट होता हुआ दिखा था।
ऐसे में इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में आपके मोबाइल पर भी ब्याज क्रेडिट होने का मैसेज आ सकता है।
क्या देरी होने से ब्याज पर पड़ेगा असर?
EPF स्कीम 1952 के अनुच्छेद 60 के तहत, आपके पीएफ खाते पर ब्याज की गणना हर महीने के ‘निंग बैलेंस पर की जाती है। इस पर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज लगता है।
असलियत में इसका मतलब यह है कि अगर EPFO आपकी पासबुक में ब्याज दिखाने में प्रशासनिक कारणों से देरी भी करता है, तो भी आपको पूरे साल का ब्याज मिलेगा।
तो फिर आपको एक पैसे का भी घाटा नहीं होने वाला है, क्योंकि सिस्टम में आपकी रकम पर ब्याज जुड़ता रहता है।
ब्याज आया या नहीं कैसे करें चेक?
EPFO ने अपने सदस्यों के लिए बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है।
आप इन 4 तरीकों से अपना स्टेटस जान सकते हैं।
फोन में उमंग ऐप खोलें, EPFO पर जाएं और ‘View Passbook’ पर क्लिक करें।
अपना UAN और ओटीपी डालकर आप पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं।
EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी यूएएन (UAN) आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
यहां ‘Download/View Passbook’ सेक्शन में आपको ब्याज की जानकारी मिल जाएगी।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें।
कुछ ही सेकंड में एक एसएमएस मिलेगा जिसमें खाते का बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी होगी।
फोन से ‘EPFOHO UAN ENG’ (अगर हिंदी में चाहिए तो HIN) लिखकर 7738299899 पर भेजें। आपको तुरंत रिप्लाई मिल जाएगा।








