20 June Weather : हरियाणा में मौसम ने बदला अपना मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
20 June Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हरियाणा के फतेहाबाद में आज शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिसके चलते जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से…

NF Agro, New Delhi 20 June Weather : बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश और आंधी आने की संभावना बताई है। विभाग ने 20 जून से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि हिसार, हांसी, भिवानी और चरखी दादरी जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को बारिश की ज्यादा संभावना है।
रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कुल 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट रहेगा।
वहीं 22 जून को अलर्ट का असर थोड़ा सिमटने लगेगा। मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रह सकता है।








