सोमवार, 03 अगस्त 2026 | 21:51 ISTFollow us at:
मौसम

14 June Weather : IMD ने 19 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी

14 June Weather : आज देशभर में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वा…

14 June Weather

NF Agro, New Delhi 14 June Weather : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज 14 जून रविवार को मौसम….

मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे बेहद अहम होने वाले हैं। IMD ने 14 जून को देश के 19 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून को एक बड़ा तूफान आने वाला है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तेज आंधी और बारिश आने वाली है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश असम, त्रिपुरा और मेघालय के साथ-साथ केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

सक्रिय मानसून

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से वहां अगले एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश होने वाली है। वहां के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

एक्टिव हो चुका है अल-नीनो

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशांत महासागर में ‘अल-नीनो’की स्थिति के एक्टिव हो गया है, जिससे इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति को लेकर बड़ी चिंताएं पैदा हो गई हैं।

मानसून का अनुमान

मौसम विभाग ने देश में ‘सामान्य से कम’ मानसून का अनुमान जताया है, जिससे मुख्य कृषि क्षेत्रों में कम बारिश होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

आमतौर पर अल-नीनो के चलते मानसूनी हवाएं कमजोर हो जाती हैं, जिससे सूखे की स्थिति पैदा होती है।

IMD ने चेतावनी दी है कि यदि अल-नीनो का प्रभाव ‘मध्यम से मजबूत’ रहता है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें