मंगलवार, 04 अगस्त 2026 | 01:02 ISTFollow us at:
मौसम

Today Weather Update : आज 18 जून 2026 को देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम विभाग की बाकी डिटेल्स

Today Weather Update : देशभर में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष…

Today Weather Update

NF Agro, New Delhi Today Weather Update : मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज 18 जून गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा….

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार तथा छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसमी ट्रफ समुद्र तल पर पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 72° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा के ऊपर तथा दूसरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना होते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ फैली हुई है।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के करीब पहुंचने की संभावना है।

आज का मौसम

केरल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

गुजरात, विदर्भ, उत्तर प्रदेश तथा कोंकण एवं गोवा में हल्की बारिश संभव है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें