शनिवार, 13 जून 2026 | 18:57 ISTFollow us at:
मौसम

12 June Tomorrow Weather : कल 12 जून 2026 को हरियाणा और देशभर के इन 13 जिलों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए अभी

12 June Tomorrow Weather : देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी ने कहर मचा दिया है। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जा…

12 June Tomorrow Weather

NF Agro, New Delhi 12 June Tomorrow Weather : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है।

अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है कल 12 जून शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा….

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी आ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस दौरान 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है।

भारी बारिश-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली(12 जून- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली में 12 जून को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है।

इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर आंधी के चलते पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं।

यूपी में कल का मौसम

यूपी(12 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, महामायानगर, मोरादाबाद, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, गाजीपुर, अंबेदकर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

बिहार में कल का मौसम

बिहार(12-13 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, नालंदा, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है।

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड(12 जून-तेज बारिश-तूफान की संभावना): साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, गिरिडीह, देवघर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड(12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल(12 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन, ऊना और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर(12-13 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, मिरपुर, किश्तवाड़, राजौरी, सांबा, डोडा, शोपियां, कुलगाम, उधमपुर, पुलवामा, मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा और पुलवामा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

पश्चिम बंगाल(12 जून-भारी बारिश-तूफान की संभावना): बांकुड़ा, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, नादिया, हुगली, दुर्गापुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंगे में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब (12 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, कपूरथला, मोगा, अमृतसर, सासनगर, गुरदासपुर और पठानकोट में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगा नगर, चुरू, दौसा, कोटा, बारन, टोंक, भरतपुर, झुंझुनू, अजमेर, सीकर, जोधपुर, अलवर, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (12 जून- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): टीकमगढ़, छतरपुर, मोरबा, भिंड, दमोह, जबलपुर, मांडला, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, धार, विदिशा, राजगढ़ और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

असम में कल का मौसम

असम (12 जून- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, माजुली, ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, शिवसागर, होजाई, लखीमपुर और तिनसुकिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें