शनिवार, 13 जून 2026 | 18:58 ISTFollow us at:
मौसम

12 June Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, आज फिर से होगी तेज आंधी के साथ बारिश

12 June Haryana Weather

NF Agro, New Delhi 12 June Haryana Weather : आज शुक्रवार सुबह सोनीपत में बरसात आई। कल से जमकर आए आंधी तूफान से काफी नुकसान देखने को मिला है।

आज भी मौसम विभाग ने भी आंधी- बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 13 जून से मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन 15 जून के बाद ही मौसम साफ होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 22 जिलों में मौसम खराब रहेगा। ओलावृष्टि और 80 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद जैसे उत्तर और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है।

इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, हिसार और भिवानी में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

जाने अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…

15 जिलों में अलर्ट

जानकारी के अनुसार 13 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा। उत्तर पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और दक्षिणी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

हालांकि, पश्चिमी और मध्य हरियाणा के लगभग 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में येलो अलर्ट रहेगा। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

14 और 15 जून का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट रहेगा।

बाकी पूरे हरियाणा में पूरी तरह साफ रहेगा। Haryana Weather 15 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का मामूली असर दिख सकता है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें