शुक्रवार, 19 जून 2026 | 18:38 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

New Elevated Road : दिल्ली सरकार जल्द बनाने जा रही है नया एलिवेटेड रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

New Elevated Road : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर औचंदी बार्डर तक लगभग 12 KM लंबा मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की दिशा में सरकार ने एक कदम और बढ़ाया…

New Elevated Road

NF Agro, New Delhi New Elevated Road : दिल्ली सरकार ने इस योजना पर काम करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए लगभग 3.94 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस एलिवेटेड रोड के लिए विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन करेगी, जिसमें यातायात सर्वेक्षण, प्रारंभिक डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) आदि तैयार करने का काम भी शामिल होगा।

यातायात जाम प्रभावित इस क्षेत्र में एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र से लेकर हरियाणा तक आवाजाही आसान होगी। समय और ईंधन दोनों बचेंगे।

जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर औचंदी बार्डर तक मार्ग पर यातायात जाम से राहत का प्लान बनाया जाना है। जानकारी के मुताबिक बवाना-औचंदी रोड से कनेक्टिड जितनी भी सड़कें हैं, उनपर जाम खत्म हो।

एलिवेटिड फ्लाइओवर को नरेला और कंझावला रोड से भी कनेक्ट करने की योजना है।

बवाना रोड और बवाना-औचंदी रोड एक तरफ दिल्ली के दर्जनों बाहरी इलाके और दूसरी तरफ हरियाणा के कुछ क्षेत्रों को जोड़ती हैं।

लोगों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार 12 KM लंबा यह सड़क बाहरी दिल्ली के व्यस्ततम मार्गाें से एक है। पिछले कुछ समय से पीक आवर के दौरान यहां भारी यातायात जाम रहता है।

लोग लंबे समय से बवाना-औचंदी मार्ग पर एलिवेटिड कारिडोर बनाने की मांग कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड बनने के बाद बवाना के बाहरी इलाकों से हरियाणा बार्डर तक यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

इस रोड से रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, सुल्तानपुर डबास, पूठखुर्द, सेक्टर-3, बवाना, औचंदी गांव, बवाना जेजे कालोनी, नांगल ठकरान समत कई क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें