Haryana Weather News : हरियाणा में आज होने वाली है इन जिलों में भारी बारिश, यहां देखें लाइव रिपोर्ट
यहां पर मौसम की लाइव अपडेट रहने वाली है। जिसमें आपको समय समय पर बताया जाएगा की आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

लाइव अपडेट 6
Haryana Weather Update
📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.06.2026 @ सांय 5.25 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला जिलों में तेज धूलभरी हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित
Haryana Weather News
हरियाणा में आज मौसम बदलने वाला है। देर शाम तक बारिश होने की संभावना है। वहीं तेज तूफान भी आने वाला है।
Bhiwani Weather News
इस समय भिवानी के लिए मौसम विभाग ने एक लेटर जारी कर बताया है कि आज शाम को तेज तूफान के साथ भारी बारिश होने की तगड़ी संभावना है। वहीं ये बारिश किसानों के लिए एक बार फिर से अच्छी साबित होने वाली है।
Hisar Weather News
हरियाणा के हिसार में बीते दिनों से काफी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को गर्मी में बुरा हाल हो रखा है। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। जिससे मौसम में काफी नर्मी देखने को आज मिल सकती है। आज शाम को तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
Fatehabad Weather Update
हरियाणा के फतेहाबाद में बीते दिन काफी तेज बारिश हुई थी। जिसके कारण मौसम में काफी ठंडक आई। क्योंकि बीते कुछ दिनों से मौमस में काफी गर्मी थी। जिसके कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज शाम को फतेहाबाद में भी बारिश की तगड़ी संभावना है।
सिरसा में मौसम
हरियाणा के सिरसा में बीती शाम को तेज आंधी के साथ बुंदाबांदी हुई थी। जिसके कारण तापमान में काफी कमी नजर आई थी। लेकिन आज सुबह के समय ही सुर्य देवता ने तपना शुरू कर दिया। जिसके बाद आज तापमान काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। वहीं आज शाम तक बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। शाम होते होते हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।




