PM Kisan Yojana 23rd Installment : इस दिन आएंगे 23वीं किस्त के 2000 रुपये, किस्त से पहले कर लें ये जरूरी काम
PM Kisan Yojana 23rd Installment: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की हुई है। इस योजना का उद्देश्य है कि किसानों को खेती करने में मदद की जा सकें। अगर आप…

Nf Agro, New Delhi, PM Kisan Yojana 23rd Installment : भारत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए कई योजना संचालित करती रहती है। सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) एक ऐसी ही योजना है, जिसकते तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।
पीएम किसान योजना के साथ राज्य सरकार भी किसानों के लिए कोई न कोई नई योजना संचालित करती है। इन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लाखों किसान उठा चुके है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को एख साथ 6,000 रुपये नहीं दिए जाते।
किसानों को 6,000 रुपये की राशि साल में 3 बार 2000 रुपये करके दिए जाते है। अभी तक किसानों को सरकार के द्वारा 22 किस्तें मिल चुके है। ये राशि किसानों को खेती से जुड़े खर्चों, बीज, खाद और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। बताया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून-जुलाई में आने की संभावना है।
e-KYC जरूर कराएं किसान
अगर आप किसान है और पीएम किसान योजना का लाभ उठाना चाहते है , तो सबसे पहले आपको e-KYC करना बहुत जरूरी है। अगर आप e-KYC नहीं करवाते, तो आपको योजना की 23वीं किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे। 23वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए जल्दी से e-KYC और अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। तभी आप इसस योजना का लाभ उठा सकते है।
जमीन का सत्यापन अनिवार्य
PM किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी जमीन का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसमें किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन पंजीकृत है या नहीं की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य है कि जो वास्तविक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सकें ना कि धोखाधड़ी वालों को। अगर आप अपनी जमीन की सत्यापन नहीं करवाते, तो आपको 23वीं किस्त के पैसे नहीं मिल पाएंगे।
जरूरी कर लें ये काम
PM किसान योजना के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती हैं। अगर किसी किसान भाई का बैंक खाते में DBT सुविधा चालू नहीं है, तो उनके पैसे अटक सकते हैं। असलिए आज ही बैंक में जाकर इस काम को करवा लीजिए।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
आप घर बैठे ऑनलाइन सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते है।
– सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद ‘Beneficiary List’ यानी लाभार्थी सूची सूची वाले विकल्प पर क्लिक करें।
– उसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारी भरें।
– जानकारी दर्ज करने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
– उसके बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।


