सोमवार, 15 जून 2026 | 18:59 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

Air India : एयर इंडिया जल्द करने जा रही है अपने टिक्ट सिस्टम में बदलाव, किराया बढेगा या घटेगा जानिए

Air India

NF Agro, New Delhi Air India : यानी जो यात्री सिर्फ सस्ती उड़ान चाहते हैं और फ्लाइट में खाना नहीं लेना चाहते, तो उन्हें कम किराए का विकल्प मिल सकता है।

एविएशन सेक्टर में बढ़ती लागत और लगातार महंगे होते एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के बीच एयरलाइंस अब खर्च घटाने के नए नए विकल्प तलाश कर रही हैं। माना जा रहा है कि एयर इंडिया का यह संभावित कदम भी उसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, बिना भोजन (No Meal) वाले टिकट सामान्य किराए से सस्ते हो सकते हैं। ऐसे टिकट पर यात्रियों के बोर्डिंग पास पर “NOML” यानी “No Meal” लिखा दिखाई दे सकता है।

फिलहाल एअर इंडिया की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यात्रियों से इसके लिए शुल्क भी लिया जाता है।

हालाँकि फिलहाल एअर इंडिया ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की है। फ़िलहाल प्रस्ताव विचाराधीन बताया जा रहा है। लेकिन इस प्रसताव को मंजूरी मिलती है, तो घरेलू हवाई यात्रियों को सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

आपको बता दे की एयर इंडिया यह विकल्प सिर्फ घरेलु उड़ान तक ही सीमित रख सकती है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें