सोमवार, 15 जून 2026 | 19:12 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

Bike Toll Tax : इन हाईवे पर अब बाइक का भी कटेगा टोल, 760 रूपये है फीस, फटाफट देखें

Ganga Expressway Bike Toll Tax : उत्तर प्रदेश को एक्‍सप्रेसवे का राजा कहा जाता है। इस एक्‍सप्रेसवे पर सफर कने के लिए बाइक, कार, ट्रक, बस और हेवी व्यकील को टोल टैक्स देना होगा। आज यूपी में आधा दर्जन से भी ज्यादा एक्‍सप्र…

Bike Toll Tax

Nf Agro, New Delhi, Ganga Expressway Bike Toll Tax : उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। साथ ही सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे पर टोल की वसूली भी शुरू कर दी है।

राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम के अनुसार एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रिय राजमार्गों पर बाइक वालों को टोल नहीं देना होगा। लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे के नए नियम के तहत अब मेरठ से प्रयागराज जाने वाले बाइक वालों के टोल टैक्स देना होगा।

760 रुपये रखी गई है फीस –

गंगा एक्‍सप्रेस-वे कई नई दरों के अनुसार, बाइक वालों को प्रति किलोमीटर के लिए 1.28 रुपये का टोल टैक्‍स देना होगा। अगर कोई व्यक्ति मेरठ से प्रयागराज तक बाइक पर जाता है तो उसे कुल मिलाकर 760 रुपये का टोल चुकाना पडे़गा।

वहीं, एक्सप्रेस-वे पर कार वालों के 1,500 रुपये का टोल देना होगा। इस साल एक्सप्रेस-वे पर तिपहिया यानी ऑटो को भी चलने की अनुमति दी गई है। यूपी के कई एक्सप्रेस-वे और अन्य ई-वे हैजिन पर बाइकवालों से टोल को वसूला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में सबसे पहले यमुना एक्‍सप्रेसवे बनाया गया था जिसे नोएडा-अगरा ई-वे भी कहते हैं। अगर आप इस एक्सप्रेस-वे र बाइक से जाते है तो आपको 60 से लेकर 75 रुपये तक का टोल वसूला जाता है।

इसी के साथ पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पर भी बाइक वालों से टोल की वूसली की जाती है। इस एक्सप्रेस-वे पर बाइक वालों से 330 रुपये तक टोल टैक्‍स वसूला जाता है। पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे की लंबाई करीब 340 किलोमीटर है।

ये एक्सप्रेस-वे लखनऊ से गाजीपुर तक बनाया गाय है। लखनऊ से आगरा तक जाने के लिए वाइक वालों से ई-वे पर 330 रुपये का टोल वसूला जाता है। ये ई-वे करीब 302 किलोमीटर लंबा है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें