सोमवार, 15 जून 2026 | 18:55 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Flying Raid : हरियाणा में विभाग की लापरवाही, CM फ्लाइंग की रेड के दौरान ड्यूटी से गायब मिले 31 कर्मचारी

CM Flying Raid : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा के रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित तहसील कार्यालय में CM फ्लाइंग ने छापेमारी की। CM फ्लाइंग की इस अचानक हुई छापेमारी से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच ग…

CM Flying Raid

NF Agro, New Delhi CM Flying Raid : CM फ्लाइंग टीम ने छापेमारी के दौरान तहसील का रिकार्ड खंगालने के साथ CM विंडो की शिकायतों का स्टेट्स भी जांचा।

रेड CM फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल की अगुवाई और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी की मौजदूगी में की गई।

अचानक पहुंची CM फ्लाइंग

आज मंगलवार को CM फ्लाइंग अचानक रेवाड़ी तहसील कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की।

जांच करने पर विभिन्न विंगों में तैनात तहसील के 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जिसके बाद टीम ने हाजिरी रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

CM फ्लाइंग की रेड की सूचना से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने अपने काम के लिए तहसील आए लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले कार्यों की जानकारी भी ली।

रिकार्ड को भी खंगाला

CM फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों के सीट पर नहीं मिलने और समय पर काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही थी।

जिसके बाद सुबह हमने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की तथा लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले काम की जानकारी ली।

भेजेंगे रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी (SDO पब्लिक हेल्थ) ने कहा कि जांच के दौरान तहसील कार्यालय में 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।

जांच में मिली खामियां की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिस पर आगामी कार्रवाई मुख्यालय द्वारा ही अमल में लाई जाएगी।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें