LPG सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय भूलकर भी करें ये गलती, वरना हो सकता है भारी नुकसान
LPG Booking : हाल ही में गैस कंपनियों ने एक चेतावनी जारी की है। इसके तरह बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के आपको LPG सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जाएगी। साथ ही DAC कोड से स्कैमर्स आपके बैक खाते खाली कर रहे है तो आप साव…

Nf Agro, New Delhi, LPG Cylinder Delivery : भारत के हर घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। LPG सिलेंडर अब ऑनाइन बुक किया जाता है। हाल ही में गैस कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी में होने वाली हेराफेरी को रोकने के लिए नया डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जरूर कर दिया है।
जिस उपभोक्ता के पास डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) का कोड आएगा, उसे ही सिलेंडर की जिलीवरी दी जाएगी। इस कोड का मकसद है कि सिलेंडर सीधे सही उपभोक्ता तक पहुंचे। लेकिन, अबसाइबर ठग इस कोड से लोगों को लूटने में लगे है।
हाल ही में गैस कंपनियों ने इस खतरे को देखते हुए एचपी गैस, इंडेन और भारत गैस ने उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है। हाल ही में एचपी गैस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि साइबर ठग अब आपको LPG सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बनकर कॉल करके बुकिंग कन्फ़र्मेशन, KYC अपडेट या सिलेंडर की तेज़ी से डिलीवरी के बहाने आपसे आपका ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ मांग करके आपके बैंक खाते से पैसे निकाल रहे है।
एक OTP, फ़र्जी डिलीवरी कन्फ़र्मेशन और यहां तक कि फाइनेंशियल फ़्रॉड का कारण भी बन सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि HPCL कभी भी कॉल पर आपसे आपका OTP नहीं मांगेगा। साथ ही घर के दरवाजे पर सिलेंडर आने से पहल अपना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड किसी को भी न दें।
इस तरीके से करें असली कोड की पहचान
1. HP गैस कंपनी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कंपनी ऑफिशियल सेंडर नेम VM-HPGASc-S से ही बुकिंग कंफर्म होने की जानकारी के साथ उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर डीएसी भेजती है। आपको बता दें कि ये4 अंको का OTP होता है, जिसके इस्तेमालसे आप घ पर सिलेंडर की डिलीवरी ले सकते है।
2. भारत गैस ने सोशल मीडिया ने बताया है कि भारत गैस का मैसेज JX-BPCLIN-T सेंडर नेम से आता है। भारत गैस कंपनी मे 6 अंकों का कोड देती है। इस कोड के साथ आपको सिलेंडर बुक होने की जानकारी देता है। इस कोड के साथ हेल्पलाइन नंबर भी लिखा होता है।
3. इंडेन कंपनी का डीएसी वाला मैसेज VK-INDANE या VM-INDANE जैसी आधिकारिक आईडी से आता है। इंडेन का डीएसी भी छह अंकों का होता है।
इस बात का रखें खास ध्यान
– एचपी गैस के कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, WhatsApp या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए आपसे OTP नहीं मांगते।
– अगर सिलेंडर बुक होने के तपरंत बाद डिलीवरी का झांसा देकर डीएसी मांगे तो सावधान हो जाएं और अपना ओटीपी शेयर न करें।
– DAC/OTP एक व्यक्तिगत सुरक्षा कोड है, जिसे आप कभी फोन पर न बताएं।
– ऑनलाइन किसी भी तरह का कोई फॉर्म न भरें।
– DAC/OTP केवल फिजिकल डिलीवरी के समय ही इस्तेमाल करें।
– घर पर सिलेंडर मिलने के बाद ही डिलीवरी बॉय को कोड दें।








