Petrol-Diesel Price 12 June : क्रूड ऑयल में गिरावट के बाद जानिए आज 12 जून के पैट्रोल-डीजल के ताजा भाव
Petrol-Diesel Price 12 June : अमेरिका से कल रात एक अच्छी खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donal…

NF Agro, New Delhi Petrol-Diesel Price 12 June : बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड के दाम करीब डेढ़ फीसदी घट गए। पर अपने देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।
पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है।
ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।
इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20
कोलकाता में पेट्रोल 113.51 और डीजल 99.82
मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83
चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55
नोएडा में पेट्रोल 102.12 और डीजल 97.56
चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 और डीजल 89.47
लखनऊ में पेट्रोल 101.89 और डीजल 95.36
पटना में पेट्रोल 113.37 और डीजल 99.36
रांची में पेट्रोल 105.26 और डीजल 100.49
भोपाल में पेट्रोल 114.57 और डीजल 99.64
नरम पड़ा क्रूड ऑयल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ शिड्यूल्ड स्ट्राइक कैंसिल करने की घोषणा की। इसके बाद कच्चे तेल के भाव में नरमी दिखी।
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में क्रूड ऑयल के दाम घट गए। सुबह छह बजे ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.49 फीसदी या 1.35 डॉलर प्रति बैरल की कमी दिख रही थी।
इस समय इसका भाव 89.03 डॉलर प्रति बैरल दिख रहा थी। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी 1.61 फीसदी की कमी दिख रही थी। उस समय यह $86.30 प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा था।
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।
इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।
वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।








