Plastic Note Money : अब नोटों पर नहीं आएगी महात्मा गांधी की फोटो, Plastic Note की ये है सच्चाई
Plastic Note Money : इस समय सोशल मीडिया पर एक ख़बर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि अब मार्केट में RBI प्लास्टिक के नोट पेश करने वाली है। जिसके बाद पूराने नोटों को बैन किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं…

Nf Agro, New Delhi 500 रुपये के एक नोट की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये एक प्लास्टिक का नोट है जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में जारी किया है. ये भी कहा जा रहा है कि 500 के कागज वाले नोट में महात्मा गांधी की जो तस्वीर होती है, उसे प्लास्टिक वाले नोट में हटा दिया गया है.
दरअसल, हाल ही में आई एक खबर के अनुसार, करंसी नोट की बढ़ती मांग को देखते हुए अब आरबीआई पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट छापने के बारे में सोच रहा है. इन्हें छापने में कागज के नोटों की तुलना में कम लागत आती है और ये ज्यादा टिकाऊ भी होते हैं.
इसी संदर्भ में वायरल हो रही नोट की इस फोटो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, “भारतीय रिजर्व बैंक ने प्लास्टिक की नई नोट जारी किया… नोट में से गांधी गायब करने का फार्मूला.”
इस तरह से हुआ पूरा खुलासा –
हमें आरबीआई की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस तरह के किसी नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. न ही इसके बारे में किसी भी विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट पर कोई खबर मिली.
RBI ने बताई पूरी सच्चाई –
वायरल नोट में ऐसी कई चीजें हैं जिनसे इसके फर्जी होने का पता चलता है. सबसे महत्वपूर्ण बात, इसमें ऊपर दाहिनी तरफ जहां ‘भारतीय रिजर्व बैंक‘ लिखा है, वहां जूम करने पर दिखता है कि ‘रिजर्व‘ शब्द ही गलत लिखा है.
इसी तरह, इसमें एक पट्टी में ‘पांच सौ रुपये‘ भी कई बार अजीब तरह से लिखा हुआ है. AI से बनी तस्वीरों में अक्सर इस तरह की कमियां पाई जाती हैं. जाहिर है, आरबीआई अगर कोई नोट जारी करेगा तो उसमें इस तरह की गलतियां नही होगी।








