शुक्रवार, 19 जून 2026 | 18:47 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

Sreeja JS Success Story : दिहाड़ी करने वाले मजदूर की बेटी ने UPSC हासिल की 57वीं रैंक, पढ़ाई के लिए लोगों से पैसे लिए उधार

Sreeja JS Success Story : देश के हर युवा का सपना होता है कि वे पढ़-लिख कर कोई सरकारी नौकरी करें और अपने देश की सेवा करें। ऐसा ही एक सपना श्रीजा ने देखा और उसे पूरा करके देश और अपने शहर का नाम रोशन किया। श्रीजा ने अपने प…

Sreeja JS Success Story

Nf Agro, Delhi, Sreeja JS Success Story : कहा जाता है कि सपना चांद को छूने का रखें, जिससे मेहनत करके आप सितारों को तो छू सकते है। ऐसा ही तिरुवनंतपुरम की श्रीजा ने कर दिखाया।

श्रीजा ने UPSC 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 57वीं रैंक हासिल की। श्रीजा तिरुवनंतपुरम के नारुवामूडु की रहने वाली है। श्रीजा के पिता एम. जयकुमार एक निर्माण श्रमिक हैं और माता के. शीजा गृहिणी हैं।

श्रीजा का परिवार एक छोटे से कमरे में रहता है। उनके घर में दीवारों केवल प्लास्टर किया हुआ था। श्रीजा के पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे घर में पेंट करवा सकें। उसके बाद श्रीजा को एहसास हुआ कि पढ़ाई करने के लिए उचित रोशनी की जरूरत है। इसलिए उन्होंने श्रीजा ने अपने बजाये हुए पैसो से कमरे में सफेद पेंट किया। श्रीजा का घर अधूरा था और परिवार ने उधार लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया।

श्रीजा की शुरुआती पढ़ाई और कॉलेज

श्रीजा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेल्लीमूडु न्यू हायर सेकेंडरी स्कूल और पट्टोम सेंट मैरी स्कूल से पूरी की। उसके बाद श्रीजा ने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (MCC) से राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) और स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री प्राप्त की, साथ ही NET परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

श्रीजा ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में बहुत मेहनत की। ग्रेजुएशन करने के बाद श्रीजा ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। श्रीजा ने सिविल सर्विस की तैयारी के लिए खुद के घर की एक दीवार पर “2026 में आईएफएस!” लिखा। जिसे श्रीजा हर पल देखती और खुद को प्ररेति करती।

UPSC की तैयारी और परीक्षा

श्रीजा तिरुवनंतपुरम की फॉर्च्यून आईएएस अकादमी सिविल सर्विस की तैयारी की। UPSC की पढ़ाई के लिए उन्होंने पैसे उधार लिए। कोचिंग के बाद श्रीजा नियमित आत्म-अध्ययन (self-study) और मॉक टेस्ट से सिविल सर्विस की तैयारी करती।

श्रीजा ने UPSC की तैयारी के समय बहुत से अनुशासित दिनचर्या का पालन किया, जिसमें नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेना और पढ़ाई करना शामिल था। उसके बाद श्रीजा ने अपने पहले प्रयास में UPSC CSE 2025 की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 57वीं रैंक हासिल की। श्रीजा ने IFS बनने का अपना सपना पूरा किया।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें