Sunday Petrol-Diesel Price : आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव हुए या नहींं, जानिए

NF Agro, New Delhi Sunday Petrol-Diesel Price : आज रविवार 14 जून को कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नहीं की है।
जून के महीने में तेल की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया गया है। इससे पहले मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 बार दाम को बढ़ाया था।
दिल्ली में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट
आज 14 जून 2026 को दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। प्रीमियम पेट्रोल राष्ट्रीय राजधानी में आज रविवार को 109.24 रुपये और प्रीमियम डीजल 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
किन शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में पेट्रोल आज 110.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल का रेट 115.69 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। जयपुर में 113.15 रुपये प्रति लीटर और पटना में 114.24 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।
तिरुअनंतपुरम में पेट्रोल का दाम 115.49 रुपये प्रति लीटर आज है। बता दें, कोलकाता में भी पेट्रोल का रेट 113.47 रुपये और मुंबई में 111.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।
देश के अन्य शहरों में क्या चल रहा है पेट्रोल का रेट?
चेन्नई – 107.87 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम – 102.80 रुपये प्रति लीटर
नोएडा – 102.12 रुपये
भुवनेश्वर – 108.89 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
लखनऊ – 101.86 रुपये
डीजल का क्या है रेट?
नई दिल्ली – 95.20 रुपये
कोलकाता – 99.82 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
चेन्नई – 99.66 रुपये
गुरुग्राम – 95.47 रुपये
नोएडा – 95.56 रुपये
बेंगलुरू – 98.80 रुपये
भुवनेश्वर – 100.60 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 103.82 रुपये
जयपुर – 98.22 रुपये
लखनऊ – 95.36 रुपये
पटना – 100.20 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 104.42 रुपये
कच्चे तेल का दाम तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर
ईरान-अमेरिका के बीच समझौता होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस खबर का असर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल पर साफ देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था।
युद्ध शुरू होने से पहले यह 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। बीच में एक समय ऐसा भी आया जब कच्चे तेल का दाम इंटरनेशनल मार्केट्स में 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है।








