शनिवार, 13 जून 2026 | 18:59 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

Today Petrol-Diesel Price : 13 जून 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव यहां जानिए डिटेल्स के साथ

Today Petrol-Diesel Price

NF Agro, New Delhi Today Petrol-Diesel Price : लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार, 13 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था।

इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहर – पैट्रोल – डीजल

  • दिल्ली – 102.12 – 95.20
  • कोलकाता- 113.51 – 99.82
  • मुंबई – 111.21 – 97.83
  • चेन्नई – 107.77 – 99.55
  • नोएडा – 102.12 – 97.56
  • चंडीगढ़ – 101.51 – 89.47
  • लखनऊ – 101.89 – 95.36
  • पटना – 113.37 – 99.36
  • रांची – 105.26 – 100.49
  • भोपाल – 114.57 – 99.64

क्रूड ऑयल दो महीने के न्यूनतम स्तर पर

अमेरिका और तेहरान की तरफ से मिले संकेतों के बाद आसार बनने लगे हैं कि पश्चिम एशिया में फिर सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा। इस वजह से शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम दो महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गए।

इस दिन कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड के दाम में 3.37 फीसदी या 3.05 डॉलर प्रति बैरल की कमी दिखी। कल इसका बंद भाव 87.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी 3.23 फीसदी की कमी दिखी। इस सप्ताह इसका बंद भाव $84.88 प्रति बैरल था।

ऐसे चेक करें भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)।

इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें