सोमवार, 15 जून 2026 | 19:05 ISTFollow us at:
ब्रेकिंग न्यूज़

World Longest Road : ये है दुनिया की सबसे लंबी सड़क, एक-साथ जोड़ती है 14 देशों को

World Longest Road: आप लोगों ने दुनिया की हर सड़क पर सफर किया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बता रहे है जो एक साथ 14 देशों को आपस में जोड़ती है। दुनिया की सबसे लंबी सड़क की लंबाई लगभग करीब 30,000 किलोमीट…

World Longest Road

Nf Agro, New Delhi, World Longest Road : आज के समय सरकार कई लंबी सड़के और हाईवे बना रही है। दुनिया में लंबी सड़कें एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ती है। सभी सड़कें कई किलोमीटर तक फैली हुई है।

आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बता रहे है जो पूरे एक महाद्वीप को जोड़ती है। ये सड़क हजारों किलोमीटर तक फैली हुई है। इतना ही नहीं, ये सड़क अलग-अलग देशों, मौसमों और भौगोलिक परिस्थितियों से होकर गुजरती है।

दुनिया की सबसे लंबी सड़क बर्फीले इलाकों से लेकर घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और रेगिस्तान तक एक शानदार अनुभव देती है। हम बात कर रहे है पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway) की।

इसे दुनिया की सबसे लंबी सड़क माना जाता है। पैन-अमेरिकन हाईवे की लंबाई करीब 30,000 किलोमीटर (लगभग 19,000 मील) है। ये सड़क अमेरिका के अलास्का से शुरू होकर अर्जेंटीना के उशुआइया शहर तक जाती है।

14 देशों से होकर गुजरती है यह सड़क

पैन-अमेरिकन हाईवे कुल 14 देशों से होकर गुजरती है। इनमें अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, एल साल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीना शामिल हैं। इसी के साथ कुछ ब्रांच रूट बोलीविया, ब्राजील, पैराग्वे और उरुग्वे तक भी जाते हैं। इस सड़क पर यात्रा बहुत बड़ी हो जाती है।

कितने दिनों में पूरी होगी 30,000 किलोमीटर की जर्नी?

पैन-अमेरिकन हाईवे पर सफर करना आसान नहीं है। इस सड़क को पास करने के लिए लगभग 24 दिन लग जाते है। कुछ लोग इस सफर को बहुत ही आरम से करते है तो उन्हें 6 महीने से 1 साल तक का समय लगता है। रास्ते में अलग-अलग देशों के नियम, मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में बहुत जरूरी होता है। खासकर अलास्का और पटागोनिया जैसे इलाकों में सर्दियों के दौरान सड़कें बंद भी हो सकती हैं।

इस सड़क की कुछ खास बातें

1. इस सड़क पर सफर करते समय आपको हर तरह के मौसम और इलाके का अनोखा अनुभव मिलता है। इस रास्ते में कहीं बर्फीली ठंड है, तो कहीं घने जंगल और कहीं रेगिस्तान दिखाई देते है।

2. इस सड़क के रास्ते में एक खास जगह ‘डारिएन गैप’ (Darien Gap) है, जो पनामा और कोलंबिया के बीच आता है। यह लगभग 100 से 160 किलोमीटर का इलाका है। यहां पर घने जंगल और दलदल होने के कारण सड़क पूरी तरह नहीं बन पाई। इस इलाके से गाड़ियां सीधे नहीं जा सकतीं, इसलिए लोगों को अपनी गाड़ी जहाज या फेरी से पार करानी पड़ती है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें