Haryana Employment Fair : आने वाले दो दिनों में यानी 16 जून को हरियाणा में लगने जा रहा है रोजगार मेला, जानिए जगह और समय के बारे में
Haryana Employment Fair : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्रदेश सरकार की 12 सालों की उपलब्धियों पर चल रहे प्रचार अभियान के तहत 16 जून को लघु सचिवालय के पास…

NF Agro, New Delhi Haryana Employment Fair : जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान SBI ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग तथा हरियाणा कौशल विकास निगम द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
ये कंपनियां करेंगी भर्ती
जानकारी के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिवानी से जयश्री श्याम बायोफर्टिलाइजर्स, टोहाना से विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स पुन्नी, आई फाइनेंस, एकता हन्नी जांडली, केपी सिक्योरिटी गार्ड एंड मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड तथा LIC सहित विभिन्न कंपनियां रोजगार मेले में भाग लेंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, वेल्डर, हेल्पर, लोन एडवाइजर, डिजिटल मार्केटिंग सेल्स ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, बीमा सखी एवं बीमा सलाहकार सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी
जानकारी के अनुसार जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार देने के लिए अभ्यर्थी का नाम हरियाणा के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
मेले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून को जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परामर्श शिविर में भाग ले सकते हैं।








