HSSC Candidates : हरियाणा सरकार ने HSSC कैंडिडेट्स को दिया बड़ा तोहफा, जानिए क्या-क्या मिलेंगे लाभ

NF Agro, New Delhi HSSC Candidates : जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित सभी लिखित परीक्षाओं, स्किल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा मिलने वाली है। यह छूट उन्हें सिर्फ परीक्षा वाले दिन ही मिलेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की।
हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी इसकी लिखित परीक्षा होनी बाकी है।
परिवहन विभाग
जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के फैसले को मंजूरी मिल चुकी है।
इसके साथ ही आदेश की कॉपी परिवहन विभाग को भी भेजी गई है, ताकि परीक्षाओं के दौरान उम्मीदवारों के लिए जरूरी बसों और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जा सके।
स्क्रीन पर दिखेगा रिजल्ट
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा- PST के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़ का समय इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रिकॉर्ड किया जाएगा। जैसे ही कोई अभ्यर्थी दौड़ पूरी करेगा, उसका समय तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इससे उम्मीदवार खुद अपने प्रदर्शन को देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और रिजल्ट को लेकर किसी तरह की शंका या विवाद की संभावना नहीं रहेगी।








