Hero New Bikes : मार्केट की फेमस कंपनी Hero ने मार्केट में लॉन्च करी दो नई बाइकस, जानिए इनके बारे में
Hero New Bikes : बाइक लवर्स के लिए जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में देश…

NF Agro, New Delhi Hero New Bikes : कंपनी की ओर से अपनी दो मशहूर बाइक्स Hero Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel को नए फ्लेक्स फ्यूल वर्जन में पेश किया है।
इन बाइक्स की खास बात यह है कि ये सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, बल्कि E85 फ्यूल यानी 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल मिश्रण पर भी आसानी से चल सकती हैं। इससे उपभोक्ताओं को ईंधन के विकल्प मिलेंगे और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
जानते हैं कीमत और लॉन्च प्लान
कंपनी ने HF Deluxe Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लगभग ₹72,792 और Splendor+ Flex Fuel की कीमत ₹82,710 रखी है।
इनकी बिक्री जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे इन्हें पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।
नीति को समर्थन
भारत सरकार लंबे वक्त से एथेनॉल-आधारित ईंधन को बढ़ावा दे रही है ताकि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो और पर्यावरण प्रदूषण घटे। इसी दिशा में यह कदम ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
एथेनॉल गन्ना, मक्का, चावल जैसे कृषि उत्पादों से तैयार किया जाने वाला जैव ईंधन है, जो पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल माना जाता है।
लॉन्च के दौरान बयान
इन बाइक्स का अनावरण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में किया गया।
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत वैकल्पिक ईंधन और स्वच्छ परिवहन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा।
वहीं Harshavardhan Chitale ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य आम लोगों तक किफायती और स्वच्छ मोबिलिटी विकल्प पहुंचाना है, और यह लॉन्च उसी दिशा में एक अहम कदम है।
क्यों है यह कदम अहम?
भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। ऐसे में एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन का इस्तेमाल बढ़ने से विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी, किसानों को एथेनॉल उत्पादन से लाभ मिलेगा, प्रदूषण में कमी आएगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार पहले ही पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर चुकी है और अब उच्च मिश्रण वाले ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में काम तेज कर रही है।





