Low Price EV Cars : कम बजट के साथ मिडिल क्लास फैमिली वालों के लिए एक दम बेस्ट ये 4 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए सभी के बारे में
Low Price EV Cars : अगर आप अपनी मिडिल क्लास फैमिली के लिए कम बजट में शानदार कार खरीदने का प्लान ब…

NF Agro, New Delhi Low Price EV Cars : Tata Tiago EV से लेकर MG Windsor EV तक, अब भारत में ऐसी कई EV मौजूद हैं जो लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और बेहद कम रनिंग कॉस्ट के साथ आती हैं।
टाटा टियागो ईवी की कीमत और रेंज
टाटा टियागो ईवी का 2026 का अपडेटेड वर्जन BaaS (2.6 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी किराया) के साथ मात्र 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाता है।
BaaS के बिना, टियागो ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टियागो ईवी दो बैटरी वेरिएंट, 19.2 किलोवाट-घंटे और 24 किलोवाट-घंटे में उपलब्ध है, जो क्रमशः 226 किलोमीटर से 285 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती हैं।
टाटा टियागो ईवी टाटा की यह कार अनूठी इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक से संचालित है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जिनमें 2026 के अपडेटेड मॉडल में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर केबिन शामिल हैं।
टाटा की यह बेस्ट कार हैचबैक के अपग्रेडेड वर्जन का लुक बिल्कुल नया और प्रीमियम है, जो इसे शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
MG Comet EV टू डोर वाली एक यूनिक और छोटी कार
एमजी कॉमेट ईवी टू-डोर वाली एक यूनिक और छोटी कार है, जिसे खास तौर पर मेट्रो शहरों के भारी ट्रैफिक और तंग पार्किंग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
शुरुआती बजट और कम जगह वाली मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये आज भी एक बेहद प्रैक्टिकल और मॉडर्न विकल्प बनी हुई है।
इस कार की शुरुआती कीमत 7.50 लाख रुपये है, जो BaaS प्रोग्राम के तहत 4.99 लाख रुपये तक कम हो सकती है।
शहरी आवागमन के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एमजी कॉमेट ईवी एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसके टॉप-एंड वेरिएंट, ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Tata Panch EV सबसे बेस्ट कार
आप एक एक मजबूत ग्राउंड क्लीयरेंस और ऊंचे कमांडिंग स्टांस वाली गाड़ी चाहते हैं, तो टाटा पंच ईवी सबसे बेस्ट है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों और गड्ढों को आसानी से झेलने वाली ये माइक्रो-एसयूवी मिडिल क्लास के बीच बहुत पसंदीदा गाड़ी बनकर उभरी है।
इस कार की कीमत 9.69 लाख रुपये से 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि BaaS वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (बैटरी रेंटल को छोड़कर) है।
पंच ईवी टाटा की अनूठी इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक से संचालित है और 30 किलोवाट-घंटे और 40 किलोवाट-घंटे बैटरी विकल्पों के लिए क्रमशः 375 किमी और 468 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।
MG Windsor EV कम बजट में बड़ी गाड़ी और बिजनेस क्लास जैसा आराम
MG Windsor EV कार उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में बड़ी गाड़ी और बिजनेस-क्लास जैसा आराम चाहते हैं।
एसयूवी और एमपीवी के इस क्रॉसओवर की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी ‘एयरो-लाउंज’ रियर सीट्स हैं, जो पीछे बैठने वाले यात्रियों को सोफे जैसा आरामदायक सफर देती हैं।
इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 18.49 लाख रुपये तक जाती है। विंडसर ईवी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से चलती है और दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है: 38 किलोवाट-घंटे का स्टैंडर्ड पैक और 52.9 किलोवाट-घंटे का प्रो वेरिएंट।
दोनों ही 136 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करते हैं। प्रो वेरिएंट 450 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है।






