Wuling Starlight 560 : 763 लीटर बूट स्पेस और 20 KM माइलेज के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये 7-सीटर कार, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Wuling Starlight 560 : अगर आप भी फैमिली के लिए 7-सीटर कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। नई प्रीमियम 7-सीटर SUV Wuling Starlight 560 भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसे MG ब…

Nf Agro, New Delhi, Wuling Starlight 560 : आज के समय में लोग अपने बड़ी फैमिली के अनुसार गाड़ी खरीदते है। उके लिए 7-सीटर कार बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप भी ऐसी किसी कार की तलाश कर रहे है तो अब ये तलाश जल्द खत्म होने वाली है।
बताया जा रहा है कि Wuling Starlight 560 Plug-In Hybrid SUV को गुजरात के MG हलोल प्लांट के पास टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। बताया जा रहा है कि ये 7-सीटर कार जल्द ही लॉन्च होने वाली है।
इस गाड़ी को MG ब्रांड के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार Starlight 560 की लंबाई 4745 mm, चौड़ाई 1850 mm, ऊंचाई 1755 mm और व्हीलबेस 2810 mm है।
Starlight 560 Mahindra XUV 7XO से बड़ी है। ग्लोबल मार्केट में इस कार की कीमत 21-25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। भारत में PHEV और EV वेरिएंट्स के साथ लॉन्च होने पर इसकी कीमत 25 लाख रुपये होने की संभावना है।
डिजाइन और इंटीरियर
Starlight 560 में डिजाइन की बात करें, तो इसका डिज़ाइन बॉक्सी और अपराइट है, जो मजबूत SUV लुक देता है। साथ ही इसमें बड़े ब्लैक आउट ग्रिल, LED हेडलैंप्स के साथ DRLs, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स (215/55 सेक्शन टायर) मिलेंगे।
इस 7-सीटर कार में इंटीरियर मिनिमलिस्टिक और मॉडर्न है। इसमें आपको टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 3.5-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
साथ ही इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और आरामदायक सीट्स (फ्रंट सीट्स 180° रिक्लाइन हो सकती हैं) मिलेगी। इस कार की थ्री रो सीटिंग (5/7-सीटर) के साथ 763 लीटर बूट स्पेस मिलेगा।
फीचर्स और सेफ्टी
Starlight 560 में आपको वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर ऑडियो, OTA अपडेट्स मिलेगा। साथ ही इसमें आपको सेफ्टी के लिए 74.9% हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी, 1500 MPa रीइन्फोर्स्ड स्ट्रक्चर, एडवांस्ड बैटरी सेफ्टी सिस्टम (PHEV/EV के लिए) और स्टैंडर्ड एयरबैग्स, ABS दिए जाएंगे।
इंजन और माइलेज
Starlight 560 में आपको 1.5L पेट्रोल इंजन (लगभग 104 bhp) एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलेगा, जो 194 bhp और 230 Nm टॉर्क देता है। साथ ही इसमें आपको 20.5 kWh बैटरी के साथ प्योर EV मोड में 100-125 km रेंज और कुल 1100 km तक की रेंज मिल सकती है।





