शुक्रवार, 19 जून 2026 | 19:51 ISTFollow us at:
ऑटोमोबाइल

Tata Nexon Pure+ PS :  10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेगी SUV कार, पैनोरमिक सनरूफ के साथ 23 KM की माइलेज

Tata Nexon Pure+ PS : हर किसी का सपना होता है की उनके पास भी गाड़ी हो। लेकिन आज के समय गाड़ियों की कीमतें दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। Tata Motors की गाड़ियां देशभर में प्रसिद्ध है। हाल ही में Tata Motors अपनी नई कार Tat…

Tata Nexon Pure+ PS

NF Agro, Delhi, Tata Nexon Pure+ PS : हाल ही में Tata Motors ने Nexon Range में नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। भारत में ये पहली बार होगा कि 10 लाख से कम कीमत की कार में आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।

भारत में पहली SUV कार के साथ आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलने जा रहा है। इसमें आपको प्रीमियम फीर्चस मिलने वाले है। ये कार वैल्यू-फॉर-मनी साबित होने वाली है। दिल्ली एक्स-शोरूम पर पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत ₹9.59 लाख रखी गई है।

डिज़ाइन और इंटीरियर

Nexon Pure+ PS के डिजाइन की बात करें, तो ये हमेशआ से बोल्ड और मस्कुलर रहा है। इसमें आपको LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेललैंप्स, डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं।

इसमें आपको 208 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो भारत की सड़को पर मजबूत बनता है। Pure+ PS वेरिएंट पैनोरमिक सनरूफ के साथ और प्रीमियम लुक देता है।

Pure+ PS वेरिएंट के इंटीरियर की बात करें , तो इसमें आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाएगा। साथ ही इसमें आपको वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर AC वेंट्स, फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स मिलेंगे। Pure+ PS वेरिएंट में केबिन स्पेशियस और मॉडर्न बनया गया है। इसी के साथ पैनोरमिक सनरूफ केबिन को वेंटिलेटेड और प्रीमियम फील देता है।

फीचर्स और सेफ्टी

Pure+ PS वेरिएंट की खास बात ये है कि इसमें आपको वॉइस कमांड भी मिल जाएगी। आप वॉइस कमांड से खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो LED हेडलैंप्स, HD रियर कैमरा और इलेक्ट्रिक ORVMs जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। ये फीचर्स इसे सेगमेंट में कंपटीटिव बनाते हैं।

Pure+ PS वेरिएंट में आपकी सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें आपको स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिलेगी।

इंजन और माइलेज

Pure+ PS वेरिएंट में आपको 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो 120 PS पावर, 170 Nm टॉर्क, 6-स्पीड MT/AMT और माइलेज लगभग 17.44 kmpl देता है। साथ ही इसमें आपको 1.5L टर्बो डीजल इंजन मिल जाएगा, जो 115 PS पावर, 260 Nm टॉर्क, MT/AMT और माइलेज लगभग 23 kmpl माइलेज देता है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें