सोमवार, 15 जून 2026 | 19:03 ISTFollow us at:
हरियाणा

Haryana ATS : हरियाणा राज्य में हुआ ATS का गठन, आंतकियों से निपटने के लिए बनाएं गये दो पुलिस स्टेशन

Haryana ATS : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों से…

Haryana ATS

NF Agro, New Delhi Haryana ATS : अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने अपराध अन्वेषण विभाग (CID) के अंतर्गत एक विशेषीकृत एजेंसी के रूप में ATS का गठन किया है।

ATS का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रैंक से कम नहीं स्तर का अधिकारी करेगा। यह अधिकारी CID प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (DGP) को रिपोर्ट करेगा।

सरकार ने ATS का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य में दो ATS के पुलिस थानों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला और गुरुग्राम में ATS पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं।

अधिकार क्षेत्र निर्धारित

मिली जानकारी के मुताबिक पंचकूला ATS थाना पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच करेगा।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम ATS थाना सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों को कवर करेगा।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें