रविवार, 14 जून 2026 | 01:16 ISTFollow us at:
हरियाणा

Short Height Scheme : हरियाणा सरकार की नई योजना के तहत छोटी हाइट वालों को मिलेंगे 3000 रुपये

Short Height Scheme

Short Height Scheme : हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से छोटी हाइट वाले लोगों को बौना भत्ता योजना के तहत बौने व्यक्तियों तीन हजार रुपये हर महीने आर्थिक सहायता देने वाली है।

जानकारी के अनुसारक इस योजना के तहत शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक हरियाणा में पिछले एक साल से रह रहा हो तथा सिविल सर्जन द्वारा बौना का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, जिसमें पुरुष की लंबाई 3 फीट 8 इंच व स्त्री की लंबाई 3 फीट 3 इंच होनी चाहिए।

आवेदक फार्म भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर आनलाइन आवेदन करने उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन फार्म 60 दिनों के अंदर स्वीकृत कर दिया जाता है।

जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र के साथ राशन, वोट पहचान पत्र, आधार कार्ड, सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करने होगे।

योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें