शुक्रवार, 19 जून 2026 | 18:55 ISTFollow us at:
हरियाणा

Sirsa News : सिरसा के ग्लोबल स्पेस वासियों का बड़ा कदम, खुद के पैसे से बना डालीं सड़कें!

Nf Agro, सिरसा। शहर के पॉश इलाकों में शुमार 'ग्लोबल स्पेस' में बिल्डर और प्रशासन की बड़ी लापरवाही के खिलाफ स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मूलभूत सुविधाओं के लिए सालों से तरस रहे निवासियों ने अब सिस्टम के भरोसे…

Sirsa news

कंपनी के अड़ियल रवैये से परेशान होकर यहाँ के वासियों ने अपनी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई से एक नहीं, बल्कि दो-दो नई गलियों का निर्माण खुद करवा कर प्रशासन के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।

कॉलोनी की ग्लोबल वेलफेयर एसोसिएशन ने समाज को बड़ा संदेश देते हुए इन दोनों नई गलियों का भव्य शुभारंभ किसी नेता से न करवाकर, महिला शक्ति के हाथों करवाया। निवासियों ने एकता की मिसाल पेश करते हुए एक गली का नामकरण इलाके के स्वर्गीय सरदार सागर सिंह जी के नाम पर कर उन्हें अनोखी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले भी निवासी अपने पैसों से दो गलियाँ बनवा चुके हैं और पूरी कॉलोनी को सुंदर बनाने के लिए स्ट्रीट लाइटों पर फैंसी स्ट्रिप लाइटें भी अपने खर्च पर लगवा चुके हैं।

मौके पर एकत्रित निवासियों ने राजदरबार कंपनी के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदने के बाद भी उन्हें नरकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा था। थक-हारकर उन्होंने खुद का फंड इकट्ठा किया और काम शुरू करवाया।

ग्लोबल स्पेस के निवासियों ने जिला प्रशासन और सरकार से सीधे तौर पर मांग की है कि इस पूरी कॉलोनी को तुरंत प्रभाव से नगर परिषद (कमेटी) के अधीन लिया जाए। जब बिल्डर सुविधाएं नहीं दे रहा, तो सरकार इस पर कब्ज़ा करे ताकि जनता को उनका हक मिल सके।

इस मौके पर राजिंदर बंसल, दिलीप मोंगा,बलविंदर मिरोक, भानीराम, कुलदीप सिंह, प्रेमचंद कंबोज, राजेश कंबोज, यशपाल शर्मा, मेघराज सिंगला, रमनदीप सिंह, भूमिबल शर्मा, प्रकाश सिंह, हरवंश सिंह आदि उपस्थित रहे l

लेखक

nfadmin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें